नगर पंचायत गोला बाजार

जनपद - गोरखपुर

नगर पंचायत गोला बाजार - गोरखपुर में आपका स्वागत है

गोला बाज़ार भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के गोरखपुर ज़िले में स्थित एक नगर है। यह घाघरा नदी के किनारे बसा हुआ है।

गोरखपुर जिले की सबसे पुरानी नगर पंचायत गोला बाजार है। इसे छोटी अयोध्या भी लोग कहते हैं। इसकी वजह है कि सरयू नदी के किनारे बसे इस नगर पंचायत क्षेत्र में कई बड़े मंदिर हैं। वहीं आबादी व क्षेत्रफल के लिहाज से इसका जिले में दूसरा स्थान है। गोरखपुर जिले के दक्षिणांचल में सरयू नदी के किनारे बसी नगर पंचायत गोला जिले की सबसे पुरानी नगर पंचायत है। आबादी और क्षेत्रफल के लिहाज से अगर बात करें तो 19 वार्ड वाली यह नगर पंचायत जिले में दूसरा स्थान है। 1872 में बनी इस नगर पंचायत में आजादी के पहले तक अंग्रेज ही यहां का प्रशासक नियुक्त करते थे, लेकिन उसके बाद हर बार जनता ने अपना नगर पंचायत अध्यक्ष चुना।

बड़ी संख्या में मंदिरों की मौजूदगी के कारण यह नगर पंचायत छोटी अयोध्या भी कही जाती है। सरयू तट ऐतिहासिक पक्का घाट, शीतला घाट, बरदसिया घाट, हनुमानगढ़ी घाट, श्याम घाट पर सुबह-शाम स्नानार्थियों की भीड़ और मंदिरों में बजते घंटा-घड़ियाल और भजनों से पूरे कस्बे का माहौल भक्तिमय रहता है।

श्रीमती लालती देवी


अध्यक्ष
नगर पंचायत गोला बाजार - गोरखपुऱ

श्री वैभव चौधरी


अधिशासी अधिकारी
नगर पंचायत गोला बाजार - गोरखपुर

हमारा लक्ष्य

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार ने शहरी भारत को रहन-सहन, परिवहन और अन्य अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने के इरादे से स्मार्ट सिटीज जैसी योजनाएं बनाई हैं|इस मिशन में शहरों के मार्गदर्शन...

अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें

स्वच्छ भारत अभियान भारत सरकार द्वारा चलायी गयी एक स्वच्छता मिशन है। यह अभियान 2 अक्टूबर 2014 को महात्मा गांधी की 145 वें जन्मदिन के अवसर पर भारत सरकार की ओर से आधिकारिक तौर पर शुरू किया गया था|

अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें

जो सभी के लिए जीवन की गुणवत्ता, विशेष रूप से गरीब और वंचित सुधार होगा शहरों में सुविधाओं परिवारों को बुनियादी सेवाएं (जैसे जल आपूर्ति, सीवरेज, शहरी परिवहन) प्रदान करने और निर्माण के लिए एक राष्ट्रीय प्राथमिकता है।

अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें

© 2025 नगर पंचायत गोला बाजार, जनपद -गोरखपुर    BisenTech Zone Pvt Ltd     द्वारा विकसित गई है।